फरीदाबाद, फरवरी 28 -- फरीदाबाद। चंदावली गांव में आयोजित होली मिलन समारोह और मनोनीत पार्षद जसवंत पावर सैनी के कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भक्त प्रहलाद की अटूट आस्था हमें यह संदेश देती है कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वाला कभी पराजित नहीं होता। होलिका दहन हमें अपने भीतर की नकारात्मकता अहंकार और अन्याय को समाप्त करने का संकल्प देता है। यह पर्व सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने आगे कहा कि होली हमें यह प्रेरणा देती है कि समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। जहां भ्रष्टा...