लातेहार, मार्च 19 -- चंदवा, प्रतिनिधि। शहर से सटे कंचन नगरी में श्री राम कथा का भव्य आयोजन गुरुवार से किया जाएगा। जिसको लेकर पूरा क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। 19 मार्च गुरुवार को सुबह 7 बजे से कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसी दिन संध्या में कथा का शुभारंभ होगा, जहां श्रद्धालु भगवान श्रीराम के पावन चरित्र और कथा अमृत का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ अर्जित करेंगे। उक्त आयोजन 25 मार्च बुधवार तक चलेगा। इसके बाद 26 मार्च को सुबह 11 बजे से हवन का आयोजन किया जाएगा तथा दोपहर 12 बजे से भंडारा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान शिव कुमार केसरी (उर्फ बब्लू) एवं कंचन देवी हैं, जिनके सहयोग से यह आयोजन संपन्न हो रहा है। कथा व्यास के रूप में काशी वाराणसी धाम से पधारे श्री गणेश जी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.