लातेहार, अप्रैल 18 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा थाना क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ गुरुवार की रात 10 बजे सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत कार्रवाई करते हुए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। जांच के क्रम में कुल 102 वाहनों की जांच की गई। जिसमें 68 वाहनों को नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर ऑनलाइन चालान किया गया। जिससे 1,95,200 रुपये की राशि वसूल की गई। इस दौरान एक वाहन को जब्त भी किया गया। डीटीओ उमेश मंडल ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 1.59 लाख जुर्माना वसूला गया लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे अभियान चला रहा है। जिला परिवहन पदा...