लातेहार, जुलाई 24 -- चंदवा, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत चंदवा प्रखंड में अब भी करीब 11 हजार मतदाताओं ने अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है। प्रशासन ने ऐसे मतदाताओं से अगले दो दिनों के भीतर हर हाल में फॉर्म जमा करने की अपील की है। उपनिर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि चंदवा प्रखंड में कुल 82,229 मतदाता हैं। इनमें से लगभग 71 हजार मतदाताओं ने अपने- अपने गणना प्रपत्र बीएलओ के पास भरकर जमा कर दिया है। इसके बावजूद करीब 11 हजार मतदाता ऐसे हैं, जिनका फॉर्म अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के सत्यापन और अद्यतन का कार्य चल रहा है। इस प्रक्रिया में प्रत्येक मतदाता का गणना प्रपत्र जमा होना आवश्यक है। जिन मतदाताओं ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, वे अपने क्षेत...