लातेहार, जनवरी 13 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने मंगलवार को चंदवा स्थित पथ निर्माण विश्रामागार परिसर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। प्रमुख रूप से टोरी में लंबे समय से लंबित आरओबी निर्माण, अधर में लटके फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), केकराही से केन्दूवाही के बीच रेलवे लाइन पार करने के लिए अंडरपास निर्माण, पावर प्लांट कंपनियों द्वारा रैयतों के साथ हो रही हकमारी, जिलिंग गांव व डेम टोली में सड़क निर्माण, चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी, ट्रामा सेंटर व ब्लड बैंक की स्थापना जैसी मांगें सामने आईं। सांसद ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभा...