चंदवा में श्रीमद्भागवत कथा महाभंडारे के साथ संपन्न
लातेहार, मई 31 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सेरक पंचायत के किता गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत (पारायण) कथा रविवार को हवन, पूर्णाहुति एवं महाभंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हो गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा श्रवण किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। कथा का आयोजन 25 मई से 31 मई तक किया गया था। प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत पाठ एवं धार्मिक प्रवचन का आयोजन हुआ। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न कराई गई, जिसके बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति एवं मानव जीवन के आदर्श मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। श्रद्धालुओं ने कथा से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आचार्य पंडित अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.