लातेहार, जून 17 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के चतरो-अनगड़ा स्थित एस्सार पावर प्लांट का संचालन अपने अधीन लेने वाली रश्मि मेटेलिक ग्रुप के खिलाफ विस्थापित रैयतों का आंदोलन अब उग्र रूप लेता जा रहा है। पांच ग्राम सभाओं के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों रैयत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं।

आंदोलन का कारण बुधवार को प्रयाग गंझू, दीपू सिन्हा, दिलेश्वर गंझू, अजीत श्रीवास्तव और राम दिवाली गंझू समेत अन्य ग्रामीणों की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग प्लांट के मुख्य गेट के समक्ष एकत्र हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रैयतों ने रश्मि मेटेलिक वापस जाओ और रोजगार नहीं तो जमीन नहीं जैसे नारे लगाए। रैयतों का आरोप है कि उन्होंने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर कई बार प्रबंधन और प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल न...