लातेहार, मई 20 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को विधायक प्रकाश राम ने जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं। इस मौके पर सीओ सुमित झा, बीडीओ चंदन प्रसाद, इंस्पेक्टर अशोक कुमार, प्रमुख मनीषा उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद, कब्जा और आवास संबंधी उठाई समस्याएं जनता दरबार की शुरुआत जनता दरबार की शुरुआत पूर्व में आए मामलों की समीक्षा से हुई। इसके बाद विधायक ने प्रखंड क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों क...