लातेहार, जून 26 -- चंदवा, प्रतिनिधि। शुक्रवार दोपहर बाद प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत जोबिया मोहडर टोला में वज्रपात की चपेट में आने से तीन किसानों के पशुधन की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान राम कुमार उरांव और महेश उरांव की एक-एक गाय तथा रामू उरांव के एक बैल की मौत हो गई। बताया जाता है कि शुक्रवार को तीनों किसान अपने पशुओं को चराने के लिए खेत की ओर ले गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए पशु एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक पेड़ पर वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से दो गाय और एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- टूटे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, पेज 3 लीड घटना के बाद प्रभावित किसानों ने प्रशासन एवं पशुपालन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है। क...