लातेहार, दिसम्बर 11 -- चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को मानवाधिकार विषयक विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी राजेश प्रसाद ने कक्षा-11 के विद्यार्थियों को मानवाधिकारों की मूल अवधारणा, संविधान में प्रदत्त अधिकार, कर्तव्यों तथा विधिक सहायता तंत्र की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन समाज में न्याय, समानता और गरिमा की मजबूत नींव रखता है। कार्यक्रम में लैंगिक समानता, नैतिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और कमजोर वर्गों के अधिकारों का सम्मान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछते हुए मानवाधिकार उल्लंघन, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्ति की प्रक्रिया और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की भूमिक...