लातेहार, जून 5 -- चंदवा, प्रतिनिधि। एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता व पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह व बेतर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चंदवा थाना कांड संख्या 170/23 समेत 9 अपराधिक मामलों में वांक्षित मुकेश गंझू पिता स्व. बाबूलाल गंझू (बजरमरी, बेलगड़ा चंदवा) को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश गंझू वांक्षित माओवादी है। इसके विरुद्ध चंदवा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला समेत कई जिलों में 9 मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...