लातेहार, अगस्त 18 -- चंदवा प्रतिनिधि। मंगलवार को पथ निर्माण विभाग में आगामी कार्यक्रम और आंदोलन की रणनीति को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने की। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कथित काले बिल के खिलाफ ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और चरणबद्ध आंदोलन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 अगस्त को सुबह 11:30 बजे माल्हन पंचायत के लोहरसी बाजारटांड़ में ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि उक्त बिल से झारखंड सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर असर पड़ने की आशंका है। इनमें मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, 200 यूनिट बिजली बिल माफी और मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल जैसी योजनाओं का उल्लेख किया गया। यह भी पढ़ें- खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में...