चंदवा में गूंजा वंदे मातरम् ,राष्ट्रप्रेम से सराबोर हुआ माहौल
लातेहार, सितम्बर 25 -- चंदवा, प्रतिनिधि। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को चंदवा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक राजेश चंद्र पांडेय, नरेंद्र अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल एवं डॉ. अनिल के नेतृत्व में बाल सृष्टि विद्यालय, ग्रीन फील्ड एकेडमी, ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल एवं मां सरस्वती कोचिंग सेंटर में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम में मनोज सिंह, अरविंद सिंह, हिमांशु सिंह, शशिकांत मिश्रा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। मौके पर प्रमोद दुबे, हरिनंदन दुबे, अजय वैद्य, संजीव आजाद सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.