लातेहार, अप्रैल 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अंचल कार्यालय चंदवा द्वारा किसानों के लंबित इकेवाईसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग कार्यों को पूरा कराने के लिए पंचायतवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 10 से 18 अप्रैल 2026 तक विभिन्न पंचायतों में लगाए जाएंगे। जिला कृषि पदाधिकारी, लातेहार के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों के लंबित कार्यों को समय पर पूरा करना है, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त कर सकें। शिविरों में किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन कर इकेवाईसी, आधार लिंकिंग एवं भूमि सीडिंग की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल को चंदवा पूर्वी वो पश्चिमी, 11 अप्रैल को बनहरदी, 13 अप्रैल को बरवा...