लातेहार, जनवरी 2 -- चंदवा, प्रतिनिधि। कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण प्रखंड के सभी पंचायतों में लगातार जारी है। मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह द्वारा सभी पंचायत अध्यक्षों को कंबल वितरण की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में जरूरतमंद, लाचार, वृद्ध एवं असहायों के बीच कंबल वितरित कर रहे हैं। शुक्रवार को भी पंचायत अध्यक्षों ने बताया कि वितरण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। इधर, स्थानीय लोगों ने सांसद कालीचरण सिंह के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य से गरीब तबके को बड़ी राहत मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.