लातेहार, मार्च 30 -- चंदवा प्रतिनिधि। सरोज नगर स्थित अभ्यास पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य अतिथि, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन एवं विद्यालय के मुख्य संरक्षक आर.के. प्रसाद मौजूद रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि राजेश चंद्र पांडेय, सुरेंद्र वैद्य, अनिल कुमार, सुनील कुमार एवं मोहनिश कुमार ने भी सहभागिता निभाई। अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। प्रधानाचार्या मोनिका सिंह ने स्वागत भाषण में विद्यालय की विशेषताओं, अनुभवी शिक्षकों की टीम और भविष्य की योजनाओं की जानका...