लातेहार, जून 13 -- चंदवा, प्रतिनिधि। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। ताजा मामला कामता का है, जहां शुक्रवार की देर रात चोरों ने लातेहार व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता प्रवीण सिंह के घर में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोर चहारदीवारी तोड़कर परिसर में घुसे और मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद जिस कमरे में अधिवक्ता सो रहे थे, उसे बाहर से बंद कर दिया और घर में रखे कांसा-पीतल के बर्तन, करीब 9 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि चोरों ने पहले परिसर के कच्चे मकान में भी हाथ आजमाया, लेकिन वहां कुछ खास नहीं मिला। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच ...