लातेहार, मार्च 29 -- चंदवा, प्रतिनिधि। स्थानीय खेल स्टेडियम में रविवार को आरसीए के तत्वावधान में अंडर-16 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, मुखिया फूलजेंसिया टोप्पो, राजेश चंद्र पाण्डेय, आदर्श रविराज एवं विनय कुमार रिक्की संयुक्त रूप ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। आयोजन समिति के राजा तिवारी ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जो आने वाले दिनों में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को...