लातेहार, अप्रैल 10 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा पुलिस की टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के डूमरचुआं गांव में चंदवा थाना कांड संख्या 41/25 के प्राथमिक अभियुक्त लोंदा गंझू पिता स्व. मखु गंझू के घर इश्तेहार चिपकाया। आदेश के आलोक में पुलिस टीम दल बल के साथ गांव पहुंच व डुगडुगी बजाकर ग्रामीणों को इक्ट्ठा कर विधिवत इश्तेहार तामील किया। पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में अभियुक्त लोंदा गंझू की पुलिस को लंबे समय से तलाश है, इस कार्रवाई के बाद भी वे अगर न्यायलय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं ,तो विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सअनि भावेश यादव समेत दल बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...