लातेहार, मई 4 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा पल्ली में रविवार को संत जोसेफ पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पवित्र मिस्सा का आयोजन फा. फेद्रीक गिद्ध की अगुवाई में किया गया, जिसमें फा. फबियानुस सिंदुरिया, फा. सेलिस्टिन डुंगडुंग और फा. मैक्सिमिलन टेटे भी सम्मिलित हुए। यह भी पढ़ें- परिवार में प्रेम और संस्कार का वातावरण बनाएं : ओलिवरमिस्सा और श्रद्धा मिस्सा के दौरान श्रद्धालुओं ने संत जोसेफ के जीवन और उनके आदर्शों को याद करते हुए प्रार्थना की। संत जोसेफ को यीशु मसीह के पालक पिता और एक मेहनतकश बढ़ई के रूप में जाना जाता है। वे मजदूरों के संरक्षक संत माने जाते हैं। इसी कारण इस पर्व का विशेष महत्व है और इसे पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जाता है।सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्व के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.