लातेहार, अप्रैल 24 -- चंदवा, प्रतिनिधि। जल है जीवन के मूल संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संकुल संसाधन केंद्र काली के अंतर्गत सभी विद्यालयों में 16 से 30 अप्रैल तक जल पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जल शक्ति अभियान कैच द रेन के तहत पखवाड़ा के नवें दिन शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमारो में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा जल संरक्षण की शपथ के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को जल के महत्व, इसके संरक्षण की आवश्यकता और दैनिक जीवन में जल बचाने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपने-अपने क्षेत्रों में रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया और वर्षा जल संचयन के महत्व को समझाया। अभियान के तहत विद्यालयों में प्रबंधन समिति, अभिभावकों और शिक्षकों की बैठकों का आयोजन कर जल...