लातेहार, जून 2 -- चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आन और चेटर गांव में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। पिछले करीब एक महीने से इलाके में बाइक, मवेशी और बकरियों की चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का आक्रोश ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात दो बाइक पर सवार होकर कुछ चोर आन गांव पहुंचे और वहां से दो बकरों की चोरी कर भागने लगे। इसी दौरान गांव के लोगों को इसकी भनक लग गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया। पीछा होता देख चोर घबरा गए और एक बकरा तथा बिना नंबर प्लेट वाली अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर दूसरे वाहन से फरार हो गए।

चोरों से भिड़ंत घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चोरों द्वारा छोड़ी गई बाइक को आग के हवाले कर दिया। ...