लातेहार, मई 10 -- चंदवा प्रतिनिधि। लातेहार जिले में हालिया सर्वे के दौरान हुई त्रुटियों का असर अब जमीन संबंधी मामलों पर साफ तौर पर दिखने लगा है। चंदवा अंचल कार्यालय में प्रतिदिन दर्जनों फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन मामलों के निष्पादन में हो रही देरी से आमजन काफी परेशान हैं। ग्रामीण बताते है कि अंचल कार्यालय द्वारा मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जिससे उनकी समस्याएं लंबित होती जा रही हैं। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि चंदवा प्रखंड में पुराना से नया खतियान, सीएस एवं आरएस से संबंधित कार्य लगभग ठप हो चुका है। वहीं म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के मामलों में भी काफी देरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों को तय समयावधि तक लटकाकर रखा जाता है या फिर बिना स्पष्ट कारण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.