कोडरमा, मई 23 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी से डिहाइड्रेशन, लू व वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष कई चुनौती भी पैदा हो गई है। चंदवारा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. मयूरी सिन्हा ने बताया कि गर्मी व हिट वेव के कारण बुखार, लूज मोशन मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में प्रत्येक दिन के 30 से 40 मरीज में 10 से 12 मरीज गर्मी के कारण बीमार मरीज के आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- पचरुखी सीएचसी में सामान्य मरीज घटे, लू व डिहाइड्रेशन के केस बढ़े ऐसे में मरीजों के लिए केंद्र में स्लाईन, ओआरएस, ग्लूकोज व कूलर की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केंद्र...