कोडरमा, जून 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवारा एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर उरवां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, दवा भंडारण, साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की।

स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण सीएचसी चंदवारा में उपायुक्त ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, वार्ड, दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों की संख्या, उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई ...