कोडरमा, अप्रैल 30 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड में 24 घंटे से बिजली गुल रही। इसके कारण गर्मी में लोगों को परेशान हाल रहना पड़ा । इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ गजेंद्र टोप्पो ने बताया कि चंदवारा में रोड क्रॉसिंग का 33केवीए का केबल पंचर हो गया था। इसके कारण वहां बुधवार की रात से लाईन बाधित है। उन्होंने बताया कि लाईन को दुरुस्त करने को लेकर युद्ध स्तर पर काम पूरा कर लिया गया है। गुरुवार की दोपहर फिर तेज आंधी पानी के कारण ट्रायल नहीं किया जा सका। बारिश बंद होने के बाद ट्रायल कर बिजली व्यवस्था बहाल कर दिया जायेगा। बहरहाल समचार लिखे जाने तक शाम 4.30 बजे तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाया है। इधर दिनभर बिजली नहीं रहने के कारण व्यापारिक गतिविधि भी ठप रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...