कोडरमा, मई 2 -- चंदवारा। चंदवारा थाना के मंगरी बाजार में शनिवार की शाम एक बाइक की चपेट में आने से टोटो चालक घायल हो गया, वहीं बाइक चालक को भी चोट आयी है। घायल टोटो चालक की पहचान चंदवारा निवासी युदूस मियां के रूप में हुई है। जानकारी उक्त टोटो चालक अपना टोटो को खड़ा कर रास्त क्रॉस करने के दौरान एक बाइक की चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं बाइक के जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...