कोडरमा, अप्रैल 22 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर चंदवारा फोरलेन चौक के समीप मंगलवार को सवारी बस और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में स्कॉर्पियो सवार बाल-बाल बच गए, हालांकि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झुमरी तिलैया से बरही की ओर जा रही सवारी बस फोरलेन चौक के पास यात्रियों को लेने के लिए अचानक ब्रेक लगा दी। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो के आगे लगे दोनों सेफ्टी एयरबैग खुल गए। यह भी पढ़ें- बंगाल से बिहार आ रही मिनी ट्रक को यात्री बस ने ठोका घटना में स्कॉर्पियो चालक को हल्की चोट आई है। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.