कोडरमा, मार्च 25 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। बसंती दुर्गा पूजा को लेकर आम महासप्तमी पर प्रखंड के चंदवारा बाजार, ढाब व कांटी में माता का पट खुलते हीं श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी। चंदवारा बाजार में बसंती दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन जिप अध्यक्ष रामधन यादव, प्रमुख मंजू देवी, जिप सदस्य महादेव राम आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा का पट भी खोला गया। पट खुलते ही मां के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान के तहत पूजा अर्चना किया गया। इस दरमियान जय दुर्गे के जयकारे से पूरा पूजा पंडाल गूंज उठा। मौके पर जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि मां दुर्गा के पूजा अर्चना करने के मन को शांति मिलती है। मौके बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, पूर्व जिप सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.