कोडरमा, मार्च 27 -- चंदवारा। चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां शिव मंदिर के पास गुरुवार को पानी टैंकर की चपेट में आकर घायल हुए जीवलाल यादव (जामूखांडी निवासी) की रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में गुरुवार को मौत हो गई। उसका पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतक मजदूर किस्म का व्यक्ति था, उसकी मौत से उसके परिवार पर दु:ख पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। तिलैया डैम बराकर नदी से टैंकर पानी भरकर कोडरमा की ओर आ रहा था। इसी दौरान जीवलाल यादव पैदल रास्ते में जा रहे थे, तभी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों व पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बेहतर इलाज के लिए उसे बाहर रेफर कर दिया गया। रांची जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...