कोडरमा, मार्च 27 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी महाबीरी झंडा जुलूस निकाला गया। चंदवारा बजरंगबली चौक स्थित सार्वजनिक रामनवमी पूजा समिति के द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस पूरा गांव भ्रमण कर पुनः बजरंबली चौक स्थित पंहुचा, जहां महाप्रसाद का वितरण किया गया। जुलूस के दौरान सभी भक्तों ने भगवा अंग वस्त्र पहनकर जुलूस में साथ साथ चल रहे थे। वहीं सभी श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए जुलूस में चल रहे थे। जुलूस में कई लोग हनुमान, राम,लक्ष्मण,सीता व राक्षस के रूप धारण कर चल रहे थे। विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बीडीओ, सीओ, , चंदवारा थाना प्रभारी व पुलिस जवान जुलूस में साथ साथ चल रहे थे। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर महानवमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों व दुर्गा मंडप में पूजा-अ...