कोडरमा, अप्रैल 5 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा डिग्री कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कोडरमा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी उपस्थित थे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान वक्ता के रूप में दिनेश्वर प्रसाद, विजय यादव, नितेश चंद्रवंशी, सुधीर सिंह, बिरेन्द्र सिंह, बैजनाथ यादव और अरुण बर्णवाल ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न राजनीतिक, संगठनात्मक एवं वैचारिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता विकास, पार्टी की रीति-नीति, जनसंपर्क अभियान व बूथ स्तर पर टीम को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि एक सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन का वास्तविक आधार होता है। मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि बंटी मोद...