कोडरमा, अप्रैल 23 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना के थाम पंचायत स्थित पुरनाडीह के भवमरवा डैम से गुरुवार की शाम करीब 6 बजे एक वृद्ध महिला का शव मिला। इसकी पहचान खांडी गांव निवासी 75 वर्षीय यशोदा देवी (पति पैमन महतो) के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, यशोदा देवी बुधवार शाम से ही घर से लापता थीं। परिजन अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। गुरुवार को डैम के पास मौजूद स्थानीय लोगों की नजर पानी में उपलाये शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- लापता महिला का रजबहे के किनारे पड़ा मिला शव सूचना मिलते ही चंदवारा थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा गया। बताया जा रहा ह...