कोडरमा, मार्च 19 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। पशुपालन विभाग कोडरमा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय पशु मेला सह पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन प्रथम वर्गीय पशुचिकित्सालय सह प्रखंड कार्यालय चंदवारा परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी रवि जैन उपस्थित थे। वहीं प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, जिला परिषद सदस्य नीतू यादव, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी, पशुचिकित्सा पदाधिकारी, चंदवारा बीडीओ समेत कई लोग उपस्थित थे। मेले में क्षेत्र के 40 पशुपालकों द्वारा कुल 81 उन्नत व देशी नस्ल के बकरा-बकरी व 23 पशुपालकों द्वारा 29 संकर नस्ल की उन्नत गायें एवं 15 देशी व उपग्रेडेड नस्ल की गायें प्रदर्शनी हेतु प्रस्तुत की गईं। जूरी सदस्यों द्वारा प...