चंदवारा में गायत्री परिवार का नशा उन्मूलन पर जागरुकता अभियान
कोडरमा, जून 1 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। गायत्री परिवार चंदवारा द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा उन्मूलन अभियान सह जनजागरण रैली का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक प्रकाश ठाकुर ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में चंदवारा पश्चिमी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। उन्होंने सभी ग्रामीणों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली जन-जागरूकता रैली वहीं प्रखंड समन्वयक प्रकाश ठाकुर ने कहा कि गायत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.