कोडरमा, जून 2 -- चंदवारा। प्रखंड के चंदवारा पूर्वी पंचायत अंतर्गत घोरवाटांड़ टोला निवासी लक्ष्मण यादव के कच्चे मकान में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। आग की लपटें देखते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर में रखे अनाज, कपड़े, घरेलू सामान तथा अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग लगने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...