कोडरमा, अप्रैल 16 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की आपदाओं और उनके आने की स्थिति में किस प्रकार प्रभावी ढंग से निपटान किया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व ग्रामीणों को बाढ़, आगजनी, भूकंप समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही राहत व बचाव कार्यों में त्वरित कार्रवाई और सामूहिक सहयोग की अहमियत पर जोर दिया गया।मौके पर बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, सीओ अशोक कुमार भारती, एनडीआरएफ की टीम, सभी मुखिया, प्रखंड व अंचल के कर्मी समेत ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जीजीपीएस चास में अग्नि सुरक्षा ...