कोडरमा, फरवरी 26 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। झारखंड बजट सत्र के दौरान बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने पथ निर्माण विभाग के मंत्री से कोडरमा जिला अंतर्गत चंदवारा प्रखंड स्थित एनएच-20 चंदवारा वाया पुरना थाम से वृंदा आरसीडी पथ तक के मार्ग को लेकर सवाल उठाया। विधायक ने पूछा कि क्या यह सही है कि उक्त मार्ग कई गांवों के ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि प्रश्नगत पथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा कराए गए कार्य से संबंधित है, जो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की संपत्ति है। इसके बाद विधायक ने सवाल किया कि क्या चंदवारा प्रवेश स्थल पर एनएचएआई द्वारा वॉल बैरियर लगाए जाने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। बताया गया कि परियोजना के तहत ग्रामीणों के सुरक्षित आवागमन के लिए सर्विस र...