कोडरमा, अप्रैल 2 -- चंदवारा। चंदवारा प्रखंड स्थित यशोदा इंडेन ग्रामीण वितरक के संचालक राहुल कुमार ने बताया कि पूर्व में बुकिंग गैस को 29 मार्च तक का डिलीवर कर दिया गया है। सभी गैस होम डिलीवरी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके यहां करीब 850 बैकलॉक है, जबकि पूर्व में बुकिंग में 38 पेंडिंग है, जिन्हें 45 दिन पूरा होने के बाद हीं गैस मिलेगा। उन्होंने बताया कि वहां यहां गैस को लेकर बहुत मारामारी नहीं है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में बुकिंग के 45 दिन पूरा होने के बाद हीं एक सप्ताह के अंदर गैस की होम डिलीवरी कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं का केवाईसी अपडेट नहीं होने से उन्हें गैस मिलने पर थोड़ी परेशानी हो रही है। लेकिन केवाईसी होने के 24 घंटे के अंदर बुकिंग हो जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...