कोडरमा, जून 1 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड की पश्चिमी पंचायत निवासी इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार दीपू कुमार रजक (पिता- गोवर्धन रजक) की इलेक्ट्रिक स्कूटी में सोमवार को अचानक आग लग गई, जिससे स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। बताया जाता है कि दीपू कुमार रजक ने करीब एक माह पूर्व रांची-पटना रोड स्थित एक दुकान से 35 हजार रुपये में बैटरी वाली स्कूटी खरीदी थी। सोमवार को अचानक स्कूटी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी स्कूटी उसकी चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई। घटना के दौरान आसपास के लोगों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...