चंदवारा बाजार में सर्विस लेन को कराया गया खाली
कोडरमा, अप्रैल 6 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा पुलिस द्वारा सोमवार को चंदवारा बाजार में एनएच फोरलेन के बगल सर्विस लेन में अतिभक्रमण हटाओ अभियान चलाकर रास्ते को खाली कराया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय टॉस्क फोर्स टीम की बैठक जनप्रतिनिधियों उक्त मामला उठाया गया था। इसमें कहा गया कि सर्विस लेन में जाम लगे रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इसको देखते हुए डीसी के निर्देश के उक्त सर्विसलेन में लगे ठेले, सब्जी दुकान व वाहनों को हटाकर रास्ता को क्लियर कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.