कोडरमा, मार्च 18 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती बेंदी पंचायत की सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या ग्राम घुठीटांड से बोना-बड़कीटांड़ होते हुए बिलागड़ा तक, ग्राम भितिया से लोहरा सीमाना तक तथा ग्राम चौराही चट्टान से बोंगादाग तक की सड़कें अब तक नहीं बनी हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने आंशिक रूप से स्थिति को स्वीकार किया। इस पर मंत्री ने विस्तृत जवाब देते हुए बताया कि ग्राम घुठीटांड से बोना-बड़कीटांड होते हुए बिलागड़ा तक व ग्राम भितिया से लोहरा सीमाना तक वर्तमान में कच्ची सड़कें हैं। मंत्री ने कहा कि विभागीय नीति व बजटीय प्रावधानों के अनुसार इन सड़कों के जीर्णोद्धार व निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...