हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- हल्द्वानी। चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी ने एसएसबी जवानों के लिए अस्पताल परिसर में दो दिवसीय 'बीएलएस एवं इमरजेंसी ट्रेनिंग प्रोग्राम' का आयोजन किया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को सीपीआर, ट्रॉमा मैनेजमेंट, एयरवे मैनेजमेंट और इन्फेक्शन कंट्रोल जैसे विषयों की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल और प्रैक्टिकल सत्रों के जरिए उन्हें सिखाया गया कि कैसे कम समय में सही निर्णय लेकर जान बचाई जा सकती है। अस्पताल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. नीतीश ने कहा कि जवानों को मेडिकल स्किल्स से लैस करना देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाता है। यह भी पढ़ें- चंदन हॉस्पिटल ने एसएसबी जवानों को दी 2 दिन की इमरजेंसी मैनेजमेंट ट्रेनिंग यह भी पढ़ें- अग्निशमन यंत्रों की जानकारी दी यह भी पढ़ें- होमगार्ड को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण

हिंदी हिन्द...