पटना, अप्रैल 25 -- राजधानी के मीठापुर स्थित श्री गौड़ीय मठ मंदिर में चल रहे 21 दिवसीय श्रीकृष्ण चंदन यात्रा महोत्सव के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण को 'गोमती' वेश में सजाया गया। इस रूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 'गोमती' का तात्पर्य उस भाव से है जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की बुद्धि (मति) सदैव गौ-सेवा एवं गौ-चारण में निमग्न रहती है। मंदिर को वृंदावन की गोचारण लीलाओं के अनुरूप शनिवार को सजाया गया। इसमें चंदन, पुष्प एवं प्राकृतिक सजावट का समन्वय देखने को मिला। झांकी में गोचारण लीला का सजीव चित्रण कर भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति करायी गयी। पूरे मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार यह 21 दिवसीय महोत्सव अक्षय तृतीया से प्रारंभ होकर निरंतर जारी है, जिसमें प्रतिदिन सायं दर्शन...