महाराजगंज, अप्रैल 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी-निचलौल राष्ट्रीय हाईवे पर चंदन नदी पुल के समीप रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे गड्ढे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान मृतक के पैंट से मिले आधार कार्ड से हुई है। मृतक की पहचान संजय गुप्ता (32) पुत्र दीनानाथ गुप्ता निवासी ग्राम रामनगर थाना ठूठीबारी के रूप में हुई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों के अनुसार संजय शनिवार को रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद रविवार सुबह उसका शव चंदन नदी पुल के पूर्व...