चंदन कुमार कबड्डी के राष्ट्रीय रेफरी बने
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर के चंदन कुमार ने राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पटना में आयोजित राष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिशियल परीक्षा में देशभर से करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। चंदन ने परीक्षा पास कर राष्ट्रीय रेफरी का दर्जा हासिल किया। कुमार विजय सिंह, संजू केजरीवाल, मनोज सिंह, भारतेंदु कुमार, साकेत सिंह, रामू सहनी, दिलीप वर्मा, विनय पाठक, अभिषेक पाठक, दिलमोहन झा, डॉ. फिरोज, बलराम प्रसाद आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.