बगहा, अप्रैल 29 -- योगापट्टी, एक संवाददाता। कूद जाउंगा, फांद जाउंगा, मर जाउंगा...। योगापट्टी थाने के नवगांवा में सोमवार की देर रात धनुषटोली गांव के चंदन धानू ने सोले फिल्म के 'वीरू' और 'बसंती' की याद दिला दी। प्रेमिका से मिलने की चाह में वह सोमवार की रात टावर पर चढ़ गया। इसके बाद शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ टावर के नीचे जमा हो गई। वह फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका से मिलाने की बात कह रहा था। लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा था। सूचना पर योगापट्टी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार तो रात भर टावर पर बैठा रहा प्रेमी, चंपारण में खूब ड्रामा लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। पूरी रात वह टावर पर बैठा रहा। बताते हैं कि फतेहपुर क...