हल्द्वानी, मार्च 29 -- हल्द्वानी। चंदन हॉस्पिटल ने सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं के सहयोग से रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में चंदन हॉस्पिटल के 14 सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों ने 400 से ज्यादा मरीजों को परामर्श दिया। शिविर में मरीजों को निशुल्क ईसीजी, पीएफटी, रक्त जांच, शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की गई। हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद सहयोग के लिए सेंचुरी पल्प एंड पेपर के सीईओ अजय कुमार गुप्ता और डॉ. शिव शंकर पंत आदि का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.