घाटशिला, फरवरी 17 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंदना मुर्मू ने सोमवार को सोनाहारा एवं कामारीगोड़ा हरिजन टोला में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की। उनका अभिवादन किया और आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की। जन संपर्क के दौरान चंदना मुर्मू ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, मंडल अध्यक्ष पार्थ महतो, साधन मल्लिक, संजय दास आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...