लखीसराय, मार्च 22 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदनपुरा पंचायत और गांव के वासंती दुर्गा मंदिर की महिमा निराली है। पूरे प्रखंड में यह चैती दुर्गा अर्थात वसंती दुर्गा की पूजा के लिए अकेला मंदिर है। इस कारण से इस मंदिर में भव्य चैती दुर्गा माता की प्रतिमा की स्थापना हर साल की जाती है। अन्य स्थानों पर तो पंडालों या शारदेय प्रतिमा स्थल मंदिर में चैती दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस मंदिर में वसंती दुर्गा की स्थापना होने पर एनएच-80 के किनारे ही बड़ा मेला लगता है। एनएच-80 के किनारे ही मेला लगने तथा मिठाई, खिलौने, बैलून आदि की दुकानें लगने से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग पूजा व मेला का आनंद लेने आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 1976 में इस मंदिर का निर्माण किया गया। इसके पहले इसी स्थान पर चैती दुर्गा माता की पूजा की जाती थी। गां...